logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेस विज्ञप्ति नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित।

देवघर, धनंजय कुमार।

देवघर | दिनांक: 06 फरवरी 2026
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार, देवघर में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।
उपायुक्त ने जानकारी दी कि देवघर नगर निगम (वर्ग–ख) में कुल 36 वार्ड, 158 मतदान केंद्र एवं 14 सहायक मतदान केंद्र हैं, इस प्रकार कुल 172 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं मधुपुर नगर परिषद (वर्ग–ख) में कुल 23 वार्ड एवं 46 मतदान केंद्र हैं।
उन्होंने बताया कि—
निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि: 07.02.2026
मतदान की तिथि: 23.02.2026
मतगणना की तिथि: 27.02.2026
उपायुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि देवघर नगर निगम महापौर पद हेतु कुल 20 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 01 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किए गए एवं 01 अभ्यर्थी ने नाम वापस लिया, जिसके उपरांत कुल 18 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।
वहीं मधुपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु कुल 08 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 01 अभ्यर्थी अयोग्य पाए गए तथा नाम वापसी के बाद कुल 07 अभ्यर्थी शेष हैं।
देवघर नगर निगम (महापौर पद) के 18 अभ्यर्थी
अशोक कुमार मिश्र
उदय कुमार चक्रवर्ती
उमाशंकर सिंह
कुन्दन कुमार शर्मा
गौरव कुमार सिंह
धीरेन्द्र कुमार पांडेय
नागेन्द्र नाथ बलियासे
निर्मल प्रकाश दीपक
निलेश कुमार गुप्ता
मंजू देवी
रवि कुमार केशरी
रवि कुमार राउत
राजेन्द्र कुमार यादव
रीता चौरसिया
सुनील कुमार गुप्ता
सुबोध कुमार राजहंश
सूरज कुमार झा
सोनम कुमारी
मधुपुर नगर परिषद (अध्यक्ष पद) के 07 अभ्यर्थी
दरक्शान परवीन
तब्बसुम नाज
मित्ती कुमारी
शबाना परवीन
सनूबर यासमीन
अनु कुमारी
लक्ष्मी कुमारी
इसके अतिरिक्त, देवघर नगर निगम (वार्ड 01 से 36) एवं मधुपुर नगर परिषद (वार्ड 01 से 23) हेतु कुल 354 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है।
प्रेसवार्ता के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री शैलेष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

4
1486 views

Comment