logo

भावरी स्कूल के वार्षिकोत्सव में बाहरवी के विद्यार्थीयों को दी गई शानदार विदाई

भावरी स्कूल के वार्षिकोत्सव में बाहरवी के विद्यार्थीयों को दी गई शानदार विदाई।

पाली शुक्रवार 06 फरवरी को निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भावरी के वार्षिकोत्सव के अवसर पर कक्षा बाहरवी के विद्यार्थियों का शानदार विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। संस्था प्रधान बाबूलाल चौहान के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के विधार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके गांव वालों से वाह वाह बटोरी।

संस्था प्रधान ने छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक कैसे प्राप्त करें इसके बारे में टिप्स बताएं । छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई तथा अपने केरियर और भावी जीवन के बारे में विचार भी व्यक्त किए गए। इसके बाद सभी छात्राओं को पुष्प माला पहनाकर और स्मृति स्वरूप 12 वी कक्षा के ग्रुप फोटो की तस्वीर भेंट स्वरूप देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को स्कूल स्टाफ द्वारा विदाई दी गई।

इस अवसर पर स्कूल स्टाफ नंदलाल बारोलिया , चंद्रकांत नंदा , मीनाक्षी परमार, योगेश कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार सैनी , वरदाराम , शांति जाट, रश्मि गुप्ता, सीमा शर्मा , भाग्यवंती , जवानमल , मालाराम, लीला देवी , ओमप्रकाश गर्ग, जालम सिंह राजपुरोहित, प्रभूराम परिहार सहित छात्र छात्राओं के अभिभावक और गांव के कई लोग मोजूद रहे।

रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली

7
586 views