logo

सामाजिक समानता के प्रतीक और कमजोर वंचितों की आवाज़ है उपेन्द्र कुशवाहा - डॉ. चन्दन यादव*

सामाजिक समानता के प्रतीक और कमजोर वंचितों की आवाज़ है उपेन्द्र कुशवाहा - डॉ. चन्दन यादव*

आज 6 फरवरी को राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता डॉ. चन्दन यादव के नेतृत्व में गया जी में राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी का जन्मोत्सव समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के बीच केक काट कर एवं बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री भेंट कर मनाया गया। मौके पर डॉ.यादव ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों में शिक्षा के महत्ता को भी बताया एवं कहा कि शिक्षा हीं एक मात्र कुंजी है जो उनके भविष्य के ताले को खोल सकती है और वो मुख्यधारा में आ कर अपना जीवन यापन कर सकते, शिक्षा सिर्फ़ जानकारी नहीं देता वो आपके जीवन को सशक्त बनाता है और आपके हकों की रक्षा करता हैं, एनडीए की सरकार के प्रयास से शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुए आज हर पंचायत,प्रखंड, अनुमंडल में आगनवाडी, स्कूल, कॉलेज है और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है, डॉ.यादव ने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को स्कूल जरूर भेजें ।
जन्मदिवस के मौके पर डॉ. यादव ने कहा कि श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी सामाजिक समानता के प्रतीक और वंचितों के आवाज़ हैं, उनके राजनीतिक जीवन अन्य राजनीतिक नेताओं से अलग रहा है, उसका जीवंत उदाहरण यह है कि हमारे नेता के जब - जब राजनीतिक साजिश के शिकार बने, समाज ने उन्हें और मजबूती से खड़ा किया है। श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी सड़क से सदन तक सामाजिक समानता और वंचितों के लिए लड़ने वाले नेता हैं, इनके इतने बड़े राजनीतिक और संसदीय जीवन पर कोई भी दाग आज तक नहीं लगा, जिस कॉलेजियम प्रणाली पर कोई भी पक्ष या विपक्ष का नेता बोलने से बचते हैं, उस प्रणाली के पारदर्शिता के लिए हमारे नेता वर्षों से मजबूती के साथ लड़ रहें है और जब-जहाँ जरूरत होती है अपनी बातों को मजबूती के साथ रख कर इसे क्रियान्वित करवाने के लिए संकल्पित हैं, हमारे नेता के लिए यह सिर्फ कोई राजनीतिक मुद्दा या राजनीति का विषय कभी नहीं रहा, ये समाज को न्यायिक व्यवस्था में समानता दिलाने और वंचित वर्गों को उनके हक दिलाने की लड़ाई है
कार्यक्रम में मुख्यरूप से आकाश चंद्रवंशी, खुशवंत कुमार (अधिवक्ता), प्रकाश मांझी, नीरज यादव, अजित यादव, राजू पाठक, रणधीर यादव, पिंटू यादव,शक्तिमान मांझी, पप्पू चंद्रवंशी, सोनू चंद्रवंशी, धनंजय यादव, साबिर अंसारी, राकेश यादव, बब्लू यादव, रमेश यादव, अक्षय यादव, बीरेंद्र यादव, भारत मांझी, सहित सैंकड़ो साथियों ने भाग लिया ।

22
1571 views