logo

76,000 वर्गफुट पर आईसीएआई रायपुर शाखा द्वारा आईसीएआई भवन रायपुर का भव्य फाउंडेशन स्टोन समारोह 8 फरवरी को:

रायपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की रायपुर शाखा द्वारा सेक्टर 11 ए, कौशल्या माता विहार, रायपुर में आईसीएआई भवन के भव्य भव्य फाउंडेशन स्टोन कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।

रायपुर शाखा के अध्यक्ष सीए विकास गोलछा ने जानकारी दी कि यह 76,000 वर्गफुट का भूखंड आईसीएआई की देशभर की किसी भी शाखा को आवंटित सबसे बड़ा प्लॉट है। रायपुर शाखा की स्थापना के लगभग 45 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद यह शिलान्यास समारोह आयोजित हो रहा है, जो शाखा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।

इस गरिमामय अवसर पर आईसीएआई के माननीय अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा आईसीएआई के उपाध्यक्ष सीए प्रसन्ना डी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। साथ ही केंद्रीय एवं क्षेत्रीय परिषद के अनेक गणमान्य सदस्य भी समारोह में शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम केंद्रीय परिषद सदस्य सीए अभय छाजेड़ एवं सीए पंकजा शाह के नेतृत्व तथा रायपुर शाखा की प्रबंध समिति के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सीए विकास गोलछा (अध्यक्ष), सीए रश्मि वर्मा (उपाध्यक्ष), सीए रवि जैन (सचिव), सीए संस्कार अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), सीए ऋषिकेश यादव (सीआईसीएएसए अध्यक्ष), सीए शीतल काला (महिला समिति अध्यक्ष) एवं सीए आयुषी गर्ग (जीएमसीएस एवं ओटीसी समिति अध्यक्ष) शामिल हैं।

निर्माण पूर्ण होने पर यह परिसर मध्य भारत में आईसीएआई का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर केंद्र होगा, जिसमे 500 कैपेसिटी का ऑडिटोरियम, अत्याधुनिक क्लासरूम्स, लाइब्रेरी, इंडोर स्पोर्ट्स मुख्य रूप से उपलब्ध कराई जाएगी जिसे सदस्यों एवं विद्यार्थियो का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा.

0
497 views