logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंडवाल ऊंकार नई पंचायत का उद्घाटनः खूंटा चतरा से अलग होकर बनी, आबादी क्षेत्र को मिला नया दर्जा रिपोर्ट बसंतलाल अड़

सज्जनगढ़ | उपखंड की छोटा डूंगरा पंचायत समिति के तहत पंडवाल ऊंकार नई पंचायत का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। यह पंचायत पहले खूंटा चतरा का हिस्सा थी, जो एक घनी आबादी वाला क्षेत्र था। राज्य सरकार ने बड़ी पंचायतों को विभाजित कर नई पंचायतें बनाने का निर्णय लिया था, जिसके तहत इसका गठन हुआ है।
इस अवसर पर दीप सिंह वसुनिया ने अपने संबोधन में राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया
वसुनिया ने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) योजना का भी जिक्र किया, बताया कि पहले यह योजना 100 दिन की थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ाकर 125 दिन कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि अब भुगतान हर सप्ताह सीधे लाभार्थी के खाते में आएगा।
वसुनिया ने आगामी पंचायती राज चुनावों में पढ़े-लिखे युवाओं को जनपद और महाजनपद स्तर पर आगे आने का आह्वान किया, ताकि गांव और कस्बे का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके |
इस मौके पर कई ग्रामीण, सरपंच और वार्ड पंच भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री कमलेश पारगी ने किया, जबकि गजहिग गरासिया ने आभार व्यक्त किया।

94
2414 views

Comment