logo

डुमरी 2 नंबर में भक्ति और सेवा का संगम, भंडारा में शामिल हुए अंकुर अग्रवाल

धनबाद/झरिया। डुमरी 2 नंबर स्थित कॉपरेटिव कॉलोनी में आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम भक्ति, सेवा और सामाजिक सौहार्द का सजीव उदाहरण बना। कार्यक्रम में महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल के भाई अंकुर अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए और क्षेत्रवासियों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। अंकुर अग्रवाल ने आयोजन समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने अंकुर अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की जनसमस्याओं पर भी चर्चा की। इस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

भंडारा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता देखने को मिली।

22
792 views