logo

जिंदा बेटी का शोक संदेश छपवाया,मृत्युभोज किया

राजस्थान के उदयपुर में एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी को मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, पिता समेत पूरे परिवार ने बेटी का गौरणी धूप दस्तूर (मृत्युभोज) भी किया। बेटी को वसीयत से भी बेदखल करने का निर्णय लिया है।
मामला उदयपुर शहर से सटे प्रतापनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दरअसल, परिवार ने 2 महीने पहले अपने समाज के युवक से बेटी की शादी करवाई थी। बेटी अपने पति और ससुराल वालों को धोखा देकर प्रेमी के साथ भाग गई। बेटी की इस हरकत का पिता और परिवार को पता चला तो उन्होंने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। बेटी की जिद से आहत पिता ने किया मृत्युभोज पिता ने बताया- 2 महीने पहले ही अपनी बेटी की शादी की थी। 23 जनवरी को वह ससुराल छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पुलिस की मदद से मैं 28 जनवरी को बेटी के पास पहुंचा। इसके बाद बेटी से 2 दिनों में 2 बार बात की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।
बेटी ने मेरे और परिवार के साथ कोई भी संबंध रखने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है। हमने उसे बहुत समझाया, पर वह नहीं मानी और सिर्फ उसी लड़के के साथ रहना चाहती थी। हमने उसी दिन उसे मृत मान लिया और हिंदू धर्म के अनुसार किसी के मरने पर जो सामाजिक रीति-रिवाज निभाए जाते हैं, वे सभी निभाए। पिता ने कहा- अब मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है; मेरे लिए वह मर चुकी है।

3
137 views