
सेखाला ब्लॉक के संस्था प्रधानों की सत्रांत वाकपीठ 9–10 फरवरी को
सेखाला ब्लॉक के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों की दो दिवसीय सत्रांत वाकपीठ का आयोजन 9 से 10 फरवरी 2026 तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केतु हटिंगरा (केतु कला) में किया जाएगा।
वाकपीठ संयोजक पुखराज सुथार एवं सह-संयोजक सज्जन सिंह गोगादेव ने बताया कि शिविरा कैलेंडर एवं शिक्षा विभाग के आदेशों की अनुपालना में शिक्षा सत्र 2025–26 के अंतर्गत सेखाला ब्लॉक परिक्षेत्र के समस्त राजकीय एवं निजी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की यह सत्रांत वाकपीठ आयोजित की जा रही है।
वाकपीठ की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान बालेसर भंवर सिंह इन्दा, सेखाला भाजपा मंडल अध्यक्ष नाथू सिंह गोगादेव, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा जोधपुर हिम्मत सिंह तंवर, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक एवं माध्यमिक) जोधपुर कमलेश कुमार त्रिपाठी तथा सेखाला मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डूंगर राम सुथार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों द्वारा वाकपीठ में शत-प्रतिशत संस्था प्रधानों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।