logo

"धरना प्रदर्शन में लिया भाग, विधायक नें"!

कपुरी :- हल्का सधौरा विधायक मैडम रेनू बाला ने *मनरेगा बचाओ संग्राम* के तहत आयोजित धरना-प्रदर्शन में भाग लिया। धरने को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण जनता के लिए रोज़गार की **गारंटी और कानूनी अधिकार** था। विधायक ने कहा कि समय पर भुगतान न होना, काम के दिनों में कटौती और बजट में लगातार कमी मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म करने की साजिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि देश और अर्थव्यवस्था जिस तरह संकट की ओर बढ़ रही है, उससे सबसे ज़्यादा असर गरीब, किसान और मज़दूर वर्ग पर पड़ रहा है प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा के लिए पर्याप्त बजट आवंटन, समय पर मज़दूरी भुगतान और 200 दिन काम की गारंटी जैसी मांगें उठाईं।
विधायक ने कहा कि जनता आज सरकार से सिर्फ़ भाषण नहीं, बल्कि ठोस रणनीति और जवाब चाहती है—कि देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए आखिर सरकार के पास क्या योजना है।

0
273 views