logo

नर्सिंग ऑफिसरों के साथ अन्याय! जयपुर आदेश के बावजूद झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में 13150 वेतन लागू नहीं राजमेश के निदेशक नरेश गोयल को सोंपा का ज्ञापन।

झालावाड़ 06 फरवरी। राजस्थान सरकार एवं जयपुर से जारी स्पष्ट आदेशों के बावजूद झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसरों को अब तक ₹13,150 न्यूनतम वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया है। इस लापरवाही को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।
समस्त प्लेसमेंट नर्सिंग कर्मचारी संघ, झालावाड़ हॉस्पिटल के पदाधिकारियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में वर्षों से प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन वर्तमान में उन्हें मात्र ₹8,144 मासिक वेतन दिया जा रहा है, जो कि राज्य सरकार के निर्देशों के विपरीत है।
संघ ने बताया कि 03 जून 2025 को राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश (क्रमांक 1478) में स्पष्ट रूप से यह निर्धारित किया गया था कि मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसरों को ₹13,150 प्रति माह का न्यूनतम वेतन दिया जाए। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर आदेशों की अनदेखी की जा रही है।
नर्सिंग संघ का कहना है कि इस संबंध में 01 दिसंबर 2026 से लगातार पत्राचार और ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे कर्मचारियों में निराशा और असंतोष बढ़ता जा रहा है।
संघ ने प्रशासन से मांग की है कि झालावाड़ मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालयों में कार्यरत सभी प्लेसमेंट नर्सिंग ऑफिसरों को तुरंत ₹13,150 वेतनमान लागू किया जाए, ताकि उन्हें उनका वैधानिक अधिकार मिल सके उक्त समस्याओं को लेकर समस्त प्लेसमेंट नर्सिंग संघ, झालावाड़ हॉस्पिटल राजमेश, के द्वारा राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत राजस्थान संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति के बैनर तले संघ के प्रतिनिधि मंडल ने राजमेश के निदेशक से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा इस दौरान प्लेसमेंट नर्सिंग संघ झालावाड़ के अध्यक्ष सी.पी शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा, रवीश मीणा, दीपेंद्र मीणा, वसीम मोहम्मद आदि मौके पर मौजूद रहे।
कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि ज्ञापन के दौरान वेतन विसंगति को दूर कर एक सम्मान जनक वेतन को लेकर राजमेश के निर्देशक नरेश गोयल जी की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया है जिसकी क्रियान्विति जल्द ही की जाएगी।

30
1735 views