logo

विश्वास के नाम पर जनता को परोसा जा रहा ज़हरीला दूध

जालौन जनपद जालौन से बड़े पैमाने पर नकली व मिलावटी दूध को टैंकरों के ज़रिये बाहर भेजे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, कुठौंद थाना क्षेत्र स्थित मधुसदन डेरी इस पूरे खेल का केंद्र बताई जा रही है, जहां से जुड़े टैंकर चालकों द्वारा रास्ते में ही दूध में मिलावट किए जाने के गंभीर आरोप हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब डेरी संचालकों की कथित मिलीभगत से चल रहा है।

मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा यह है कि औरैया मार्ग पर कन्हैया होटल की सह पर भी दूध में मिलावट की जा रही थी। बताया जा रहा है कि टैंकर चालक तय स्थानों पर रुककर दूध में केमिकल व अन्य पदार्थ मिलाते थे, जिससे शुद्ध दूध सीधे तौर पर ज़हरीला बन रहा था।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर डेरी संचालक इन टैंकर चालकों पर सख्ती क्यों नहीं कर रहे? किसके संरक्षण में जनता की सेहत से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य का मामला नहीं, बल्कि पूरे जनपद जालौन की साख पर गहरा दाग है।

यदि समय रहते प्रशासन ने कड़ी और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, तो यह मिलावटखोरी का नेटवर्क और भी फैल सकता है। फिलहाल पूरा मामला कुठौंद थाना क्षेत्र की मधुसदन डेरी और औरैया मार्ग पर कन्हैया होटल से जुड़ा बताया जा रहा है।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाता है और दोषियों पर कब तक शिकंजा कसता है, या फिर जनता को यूं ही ज़हरीला दूध पीने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

19
3957 views