logo

मेडिकल चौकी इंचार्ज की संदिग्ध भूमिका पर सवाल

उरई जालौन मेडिकल चौकी इंचार्ज संदीप सिंह की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने पर्सनल मोबाइल नंबर से मारपीट के आरोपी से पीड़ित को गालियां दिलवाईं, जिससे पीड़ित मानसिक रूप से प्रताड़ित हुआ।

पीड़ित ने बताया कि वह एक दिन पहले ही कोतवाली में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दे चुका है। इसके बावजूद आरोपी घटना को मेडिकल चौकी के आसपास की बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि मेडिकल चौकी इंचार्ज द्वारा पीड़ित को जबरन चौकी बुलाया जा रहा है, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई जा रही है।

मामले में नया मोड़ तब आया जब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर आरोपी द्वारा पीड़ित को गालियां दी जा रही हैं और इसमें इंचार्ज की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस की निष्पक्षता और कार्रवाई पर लोगों में आक्रोश है।

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और मेडिकल चौकी इंचार्ज के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है।

55
4805 views