logo

पशुबली नहीं, पशुक्रूरता है! सिद्धि माता में निरीह प्राणियों का कत्लखाना: शिवनाथ का पानी खून से लाल:_स्वामी ज्योतिर्मयानंद सरस्वती*

सलधा/देवरबीजा/बेमेतरा, 06 फरवरी 2026:

सिद्धि माता मंदिर में पशुबलि का घिनौना सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। नतीजा? शिवनाथ नदी का पवित्र जल मरे पशुओं के रक्त से रक्तरंजित हो गया। दंडी स्वामी ज्योतिर्मयानंद सरस्वती ने जिला प्रशासन और मंदिर समिति की बैठक में गरजते हुए कहा- "हिंदुओं का पूजास्थल पवित्र होता है, कत्लगाह थोड़े न! सरकार नोटबंदी एक झटके में रोक सकती है, तो ये क्रूरता क्यों नहीं?"

प्रशासन की बैठक में भारी हंगामा
तहसीलदार के नेतृत्व में आसपास के सरपंचों ने हिस्सा लिया। स्वामी ज्योतिर्मयानंद ने फटकार लगाई- " भारत हिंदुओं का देश है, यहां नदी-पर्वत-गाय देवतुल्य। अगर सुरक्षा न दे सकते, तो कम से कम ये घृणित कृत्य रोकें। पुलिस निगरानी, प्रशासनिक हस्तक्षेप और भारी जुर्माना लगाएं!" उन्होंने सवाल दागा- "ये मंदिर है या असामाजिक तत्वों का अड्डा?"

कबीर समाज की अपील: यज्ञ से सत्कार्य शुरू करें
कबीर सत्संग के लोगों ने कहा- "धर्म की आड़ में कत्ल हो रहा है। संत समागम कर यज्ञ या सत्संग आयोजित करें, ताकि मन सत्भावना से भरें। ये देवस्थान है, कत्लखाना नहीं! प्रशासन सुरक्षा सुनिश्चित करे।"

ब्राह्मण समाज का सोशल मीडिया हथियार
सर्व ब्राह्मण समाज के लेखमणि पांडे, जितेंद्र शुक्ला, दीपक पांडे ने चेताया- "मोबाइल वाले सब रील बनाओ, व्हाट्सएप-फेसबुक-यूट्यूब पर वायरल करो: 'आज से पशु बलि बंद! उल्लंघन पर तगड़ा जुर्माना!' जीत हमारी बनेगी।"

जनता का पुरजोर विरोध: शराबी-मांसभक्षी मचल रहे
उपस्थित ग्रामीणों ने चिल्लाया- "ये पूजास्थल है, कसाईखाना थोड़े! प्रशासन रोके, वरना लगेगा सरकार बढ़ावा दे रही।" एक ग्रामीण ने रोष जताया- "बलि वाले कहते हैं प्रथा बंद है, लेकिन प्रचार नहीं। शराब-मांस के लोभी गाड़ी से पशु लादकर आते हैं, कत्ल करते हैं, हंगामा मचाकर भागते। होली नजदीक- अप्रिय घटना से पहले चाक-चौबंद करो!"

तहसीलदार का वादा: जागरूकता अभियान और कलेक्टर को रिपोर्ट
तहसीलदार बोले- "हर गांव में समिति बने, जागरूकता फैलाओ। बैठक के फैसले कलेक्टर तक पहुंचाऊंगा।"

रिपोर्टर का सवाल: प्रशासन जागो* ! ये दैवीय स्थान शराब-मांस मंडी न बने। सालों से बलि के बहाने कत्ल चल रहा, दुर्गंध फैल रही, शिवनाथ खून से लाल। बलि रोको, वरना हिंसा भड़केगी तो जिम्मेदार तुम ही! पुलिस तैनात करो, हवालात भर दो। पशुक्रूरता बंद करो- ये मंदिर परिक्षेत्र है, कत्ल का अड्डा नहीं!

1
472 views