logo

सिंघाना क्षेत्र के सुजाता वाला कुआँ स्थित शिव मन्दिर में फिर हुई चोरी

सिंघाना क्षेत्र के सुजाता वाला कुआँ स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर में लगे स्पीकर को चुरा लिया। यह घटना इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इससे पहले भी इसी मंदिर में दो बार चोरी हो चुकी है और अब यह तीसरी घटना है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय करीबन 10.00 बजे चोर मंदिर में घुसे और पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाला स्पीकर लेकर फरार हो गए। सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचे तो चोरी का पता चला।
इस घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष है। श्रद्धालुओं और मंदिर समिति ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मंदिर में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं और नियमित गश्त ग्रामीणों द्वारा बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

12
854 views