logo

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का बेंगलुरु आगमन, एयरपोर्ट पर हुआ ऐतिहासिक व भव्य स्वागत

बेंगलुरु (दलपतसिंह भायल )अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रख्यात हिन्दू चिंतक डॉ. प्रवीण तोगड़िया का बेंगलुरु आगमन पर हिन्दू समाज एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ऐतिहासिक, भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पुष्पमालाएँ पहनाकर, ढोल-नगाड़ों के साथ जय श्रीराम एवं भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
एयरपोर्ट से डॉ. तोगड़िया का काफिला खेतेश्वर भवन, बल्लेपेठ पहुँचा, जहाँ धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बेंगलुरु शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “हनुमान जी शक्ति, भक्ति और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। प्रत्येक हिन्दू को अपने जीवन में मंगलवार और शनिवार को नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। इससे आत्मबल बढ़ता है और समाज व राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध सुदृढ़ होता है।”
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में हिन्दू समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता है। धार्मिक आस्था, संस्कार एवं संस्कृति के संरक्षण हेतु प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। डॉ. तोगड़िया ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सनातन मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र सेवा में अग्रसर हों।
कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा। हनुमान चालीसा पाठ के समय श्रद्धालुओं की भक्ति एवं अनुशासन देखते ही बनता था। अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित जनसमूह ने जय बजरंगबली एवं जय श्रीराम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री इंद्रजीत सिंह राजगुरु, अखिल हिन्दू परिषद कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष सौदयर राजन, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत अध्यक्ष आनंदकुमार, प्रांत मंत्री शम्भूनाथ, राकेश देशरला,मदनलाल वैष्णव, जालम सिंह, पुनाराम चौधरी, दलपत सिंह भायल, तेजा राम चौधरी, कालू सिंह बिका, किशन चौधरी, प्रकाश चौधरी, भरत चौधरी, अशोक कोली, योगेश चौधरी, माला राम देवासी, कमलेश राणा, इंद्रा देवी, डॉ. नीतू राठौड़ सहित अनेक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के मीडिया प्रभारी दलपतसिंह भायल ने दी।

1
1255 views