logo

CG Crime News) जिसे माना दोस्त, उसी ने लूटी आबरू! घुमाने के बहाने बुलाकर नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार

CG Crime News) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ उसी के साथी ने घुमाने के (CG Rape) बहाने उसकी आबरू लूट ली. इस घिनौनी हरकत में नाबालिग के साथ उसके दोस्त ने भी साथ दिया. पूरा मामला पुरूर थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, दोनों साथ में 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं. नाबालिग ने छात्रा को रुद्री डेम घुमाने की बात कहकर बुलाया, लेकिन बहाना देकर डेम की जगह अपने दोस्त के घर ले गया. जहां उसने छात्रा के साथ गंदा काम किया. इस दौरान नाबालिग के दोस्त ने भी छात्रा से छेड़छाड़ किया.

पुलिस हिरासत में आरोपी (CG Crime News)
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. इसके बाद नाबालिग समेत दो आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

2
146 views