logo

वरिष्ठ जनों के लिए डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित।

वरिष्ठजनों के लिए डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन।

रिपोर्टर -
भगवानदास शाह
जिला ब्यूरो बुरहानपुर
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर जिले में भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय म.प्र. के निर्देश पर दिनांक 05 फरवरी 2026 (गुरूवार) को वरिष्ठजनों के लिए डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता विषय पर कार्यक्रम का आयोजन प्रात:11 बजे से जनपद पंचायत बुरहानपुर सभाकक्ष में प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला बुरहानपुर, मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स संघ बुरहानपुर व अखिल भारतीय रिटायर्ड रेल्वे पेंशनर्स संघ लालबाग बुरहानपुर के प्रतिनिधि व पेंशनर्स संघ से जुडे वरिष्ठ नागरिक उपस्थित हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठजनों को सुरक्षित और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना तथा डिजिटल उपकरणों, ऑनलाइन सेवाओं और बैंकिंग सुविधाओं के सुरक्षित उपयोग के बारे में व्यावहारिक जानकारी देते हुए वर्तमान समय में बढते डिजिटल लेन-देन और ऑनलाइन धोखाधडी की घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ नागरिकों को साइबर सुरक्षा, यूपीआई, एटीएम, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग तथा सरकारी डिजिटल सेवाओं के उपयोग संबंधी जानकारी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण बुरहानपुर के उपसंचालक श्री दुर्गेश दुबे, श्री महावीर राय लीड बैक मैनेजर व जिला ई-गर्वेनेन्स सोसायटी बुरहानपुर के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री गुलाम गौस द्वारा दी गई, तथा वरिष्ठ नागरिकों से अपील की फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधडी, लिंक फ्रॉड जैसी साइबर ठगी से बचाव हेतु तत्काल समय पर साइबर सेल, संबंधित बैक प्रमुख को सूचना दी जाये ताकि समय रहते उचित कदम उठाकर धोखाधड़ी, साइबर ठगी पर कार्यवाही हो सके। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों के प्रश्न व जिझासा का उत्तर भी विशेषज्ञ द्वारा दिया गया।
वरिष्ठालय निर्देशानुसार कार्यक्रम के Geo-Tagged फोटोग्राफ्स लिये गए। कार्यक्रम में लगभग 85 वरिष्ठजनों ने सहभागिता कर कार्यक्रम का लाभ लिया। कार्यक्रम का संचालन श्री अताउल्ला खान अध्यक्ष, प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला बुरहानपुर व श्री राजेन्द्र येवले, आडियोलाजिस्ट जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के द्वारा किया गया।

0
0 views