logo

युवा करेंगे पीएम मोदी से बजट पर संवाद: 'माय भारत बजट क्वेस्ट–2026' का हुआ शुभारंभ

केंद्र सरकार ने युवाओं को देश की अर्थव्यवस्था, वित्तीय साक्षरता और बजट प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से 'माय भारत बजट क्वेस्ट–2026' का शुभारंभ किया है। इस पहल के तहत, चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय बजट पर वर्चुअल संवाद का विशेष अवसर मिलेगा।
इस प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य 1 फरवरी को पेश किए गए केंद्रीय बजट–2026 को युवाओं के लिए सरल, सुलभ और समझने योग्य बनाना है। माय भारत झालावाड़ के जिला युवा अधिकारी दिनेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि पिछले साल देशभर से 50 लाख युवाओं ने इस प्रतियोगिता में आवेदन किया था।
'माय भारत बजट क्वेस्ट' 3 चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज़ 3 फरवरी से 17 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद दूसरे चरण में चयनित युवाओं के लिए राज्य स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। तृतीय एवं अंतिम चरण में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्तर से चुने गए युवाओं को प्रधानमंत्री से संवाद का मौका मिलेगा।
झालावाड़ में 'माय भारत बजट क्वेस्ट–2026' का पोस्टर जारी किया गया है। यहां की छात्राओं को बजट क्विज़ के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी जा रही है, और उन्हें अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
Aima media jhalawar


0
0 views