logo

"पत्नी चुनाव लड़ेगी! जीतीं तो समझो मुरली बाबू जीत गए... खुद को बताया 'किंगमेकर'!"

निरसा की राजनीति में एक बड़ा भूचाल! स्थानीय कद्दावर नेता मुरली तुरी ने भरी सभा में कर दिया है अब तक का सबसे बड़ा ऐलान। 24 करोड़ की योजना का श्रेय लेते हुए तुरी ने साफ कर दिया है कि चुनाव भले ही उनकी पत्नी लड़ें, लेकिन 'असली नेता' वही रहेंगे।
इतना ही नहीं, मुरली तुरी ने अतीत के पन्ने पलटते हुए एक बड़ा राज खोला है। उनका दावा है कि जब हेमंत सोरेन उप-मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने ही भविष्यवाणी की थी कि वे सीएम बनेंगे। तुरी ने कहा, 'मैंने जनता के बीच कहा था—अगर हेमंत कल शपथ नहीं लेंगे तो मुझे जूता मारना।' क्या मुरली तुरी सच में निरसा से दिल्ली तक इकलौते बोलनें वाले नेता हैं? देखिये हमारी यह खास रिपोर्ट-"तुरी जी ने अपनी 'भविष्यवाणी' की भी याद दिलाई। वो किस्सा जब उन्होंने हेमंत सोरेन को सीएम बनने का आशीर्वाद दिया था और दांव पर अपनी इज्जत (जूता मारने वाली शर्त) लगा दी थी। अब देखना यह है कि जनता मुरली बाबू के इस 'वन मैन शो' और उनकी पत्नी की उम्मीदवारी पर क्या फैसला सुनाती है। फिलहाल तो नेता जी का दावा है— 'हम ही हैं, बाकी सब पानी कम हैं!'"

5
501 views