logo

उत्तर प्रदेश महराजगंज 2 दिन से लापता युवक का गेहूं के खेत में मिला शव

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र में लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई बैकुंठपुर निवासी आदित्य चौरसिया 2 फरवरी की रात एक दावत में शामिल होने गए थे, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे
मिली जानकारी के अनुसार
घर से आर्केस्ट्रा देखने निकला युवक आदित्य चौरसिया चार दिन बाद मृत अवस्था में मिला फरेंदा थाना क्षेत्र के लेजार महदेवा गांव में तालाब के पास गेहूं के खेत से शुक्रवार की सुबह सात बजे उसका शव बरामद हुआ मृतक का एक पैर रस्सी से बंधा था, जबकि गले और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं इन हालातों को देखते हुए युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है
परिजनों के अनुसार, काफी खोजबीन के बावजूद जब आदित्य का कोई सुराग नहीं लगा तो 4 फरवरी को फरेंदा थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई

शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे लेजार महदेवा के पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने गेहूं के खेत के पास एक पोखर के किनारे युवक का शव पड़ा देखा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई

मौके पर पहुंची फरेंदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा

5
1149 views