logo

5वीं के गणित की परीक्षा अब 6 मार्च को

कक्षा पांचवीं के बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल में संशोधन किया गया है। इस कक्षा के गणित विषय की परीक्षा अब 6 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की जाएगी। पूर्व में यह परीक्षा 24 फरवरी को आयोजित होने वाली थी। शेष विषयों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम एवं निर्देश के अनुसार यथावत रहेंगी। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

0
311 views