logo

मैनपुरी में पुलिस की मनमानी उजागर, एसओजी प्रभारी समेत चार सस्पेंड

मैनपुरी में पुलिस की मनमानी उजागर, एसओजी प्रभारी समेत चार सस्पेंड

मैनपुरी के टिंडोली रेलवे फाटक पर कानून के रखवाले ही कानून तोड़ते नजर आए। रेलवे गेट बंद होने से नाराज़ एसओजी प्रभारी और उसके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने गेटमैन व उसके सहयोगी से बदसलूकी की और जबरन फाटक खुलवाने का दबाव बनाया। आरोप है कि इस दौरान सरकारी पिस्टल दिखाकर धमकाया गया।
घटना की वजह से कालिंदी एक्सप्रेस को कुछ समय तक रोके रखना पड़ा। पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, जबकि चार अन्य को लाइन हाजिर किया गया है।
पुलिस विभाग ने साफ कहा है कि वर्दी की आड़ में किसी भी तरह की दबंगई या हथियारों के दुरुपयोग को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

0
688 views