logo

आदमी पार्टी के पदाधिकारी लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

#पंजाब के #जालंधर में शुक्रवार तड़के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में यह घटना घटी। पुलिस ने बताया कि हमले के समय ओबेरॉय अपनी थार कार में थे। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने 16 #गोलियां चलाई, जिनमें पांच गोलियां लकी ओबेरॉय को लगी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर की वजह से इधर-उधर भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी #मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

38
1151 views