logo

देवेंद्र शेखावत क्रिकेट अकादमी की रॉयल क्रिकेट कप 2026 में दूसरी शानदार जीत

जयपुर, 5 फरवरी 2026:
रॉयल क्रिकेट कप 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में देवेंद्र शेखावत क्रिकेट अकादमी (DSCA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए VRCC महाराष्ट्र को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी लगातार जीत दर्ज की।
मैच में VRCC महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 40 ओवरों में 231 रन बनाए। टीम की ओर से रौनक ने शानदार शतक लगाते हुए 113 रन बनाए, जबकि दीर्घ ने 55 रनों की अहम पारी खेली। DSCA की गेंदबाजी में अनुराग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, वहीं प्रणव ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवेंद्र शेखावत क्रिकेट अकादमी ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। अनुराग ने बल्ले से भी शानदार योगदान देते हुए 64 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि एम.के. ने 35 रनों की उपयोगी पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुँचाया। VRCC महाराष्ट्र की ओर से रौनक और भाव्या ने 2-2 विकेट लिए।
शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए अनुराग को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। देवेंद्र शेखावत क्रिकेट अकादमी की इस जीत से टीम का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है।

5
969 views