logo

शिव पंचायत की प्राण प्रतिष्ठा शुरू

लालसोट

शहर के पहाड़ी वाले भोमियाजी महाराज मंदिर परिसर में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव की शुरुआत हुई। कलश यात्रा पूजा अर्चना के बाद डिगो रोड़ स्थित राव के कुए से रवाना हो कर बड़ाया धर्मशाला, परशुराम सर्किल, झरंडा चौक, बौली का बाजार, आजाद चौक और बस स्टेण्ड होते हुए पहाड़ी पर मौजूद भौमिया
महाराज मंदिर पर पहुंची। शहर में कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा में 1100 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखे। मुख्य यजमान परीक्षित शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ पूजन हवन किया।
पूर्व सभापति पिंकी चतुर्वेदी, पार्षद कमलेश सैनी, शंभूलाल सैनी ने भी मंदिर पर पहुंच कर पूजा अर्चना की। आयोजन के तहत 7 फरवरी को प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी, इस मौके पर महाप्रसादी का भी आयोजन होगा।

0
89 views