logo

प्रतिमा स्थापना होगी

लालसोट

थूणियाधिराजपुरा गांव में मीन भगवान मंदिर पर प्रतिमा स्थापना एवं मत्स्य महायज्ञ के आयोजन के लिए यज्ञ समिति का गठन किया गया। निर्झरना काली डूंगरी धाम के महंत अवधेश दास महाराज की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामीणों की मीटिंग में आम समिति से सेवानिवृत आईएएस बीएम मीना को यज्ञ समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष मुकेशचंद मीना, उपकोषाध्यक्ष बदरीलाल मीना, उपाध्यक्ष गुलाबचंद मीना, संगठन मंत्री शंभूलाल शर्मा, उपाध्यक्ष मोहनलाल ध्यावणा, सचिव कैलाश ध्यावणा, मीडिया प्रभारी मुकेश मीना गायक कलाकार को मनोनीत किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों का भी मनोनयन किया गया।

0
291 views