logo

प्राध्यापकों ने काली पट्टी बांधी महाविद्यालयों में राजसेस के तहत संविदा नियुक्तियों पर जताया रोष

लालसोट

महाविद्यालय में संविदा नियुक्तियां की चयन प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पुर्न संरचना की मांग को लेकर लालसोट के राजेश पायलट पीजी महाविद्यालय व महाराजपुरा तलावगांव के श्रीकृष्ण शास्त्री राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय की इकाई के तत्त्वावधान में प्राध्यापकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया एवं ज्ञापन दिए।

इस दौरान लालसोट इकाई सचिव डॉ. हेमन्त कुमार सिंह एवं संस्कृत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हजारीलाल बैरवा समेत सभी प्राध्यापकों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि राजसेस योजना के तहत संचालित 374 महाविद्यालयों का ढांचा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की मूल भावना के विपरीत है। राजसेस महाविद्यालयों में एक भी स्थायी शिक्षक नियुक्त नहीं है। अब भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026 के माध्यम से मात्र अल्प वेतन पर 5 वर्षों के लिए संविदा टीचिंग एसोसिएट भर्ती का प्रयास उच्च शिक्षा की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ है। प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं प्रधानमंत्री के नाम सोडाणी समिति की सिफारिशों को सार्वजनिक करने और सभी राजसेस कॉलेजों को सामान्य राजकीय महाविद्यालयों के रूप में नियमित वेतनमान देते हुए स्थाई नियुक्तियां देकर संचालित करने की मांग की गई है।

0
180 views