logo

दो दिन 7-7 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

रामगढ पचवारा (लालसोट)

ट्रांसमिशन लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन 765 के.वी.ए. फागी-ग्वालियर सर्किट-2 के लिलो लाईन के टावर स्ट्रिंगिंग के लिए 33 केवी जीएसएस सोनड़, गांगल्यावास व राणौली से निकलने वाले सभी फीडरों के अधीन आने वाले क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई शुक्रवार व शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बन्द रहेगी। रामगढ पचवारा सहायक अभियंता ने बताया कि उक्त दो दिन ब्लॉक सप्लाई की पूर्ति रात्रि को की जाएगी।

0
0 views