logo

राठ नगर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर शासकीय आदेशों की अनदेखी

राठ (हमीरपुर)। नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए कई बार प्रस्ताव पास किए गए और अंततः इसके लिए बजट भी स्वीकृत हो गया, लेकिन इसके बावजूद आज तक चौड़ीकरण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। इससे स्थानीय नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है।

नगरवासियों का कहना है कि संकरी सड़कों के कारण आए दिन जाम लगता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। व्यापारियों, छात्रों और आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

0
0 views