logo

मध्य प्रदेश का मऊगंज जिला आज उस वक्त शर्मसार हो गया जब 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

मध्य प्रदेश का मऊगंज जिला आज उस वक्त शर्मसार हो गया जब 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

यह हैरान करने वाला घटनाक्रम जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली नाबालिक किशोरी जो 05 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को प्री बोर्ड परीक्षा का आखिरी पेपर देने घर से विद्यालय के लिए निकली थी, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी किशोरी वापस घर नहीं पहुंची।

शाम 4:00 बजे परिजनों को सूचना मिली कि किशोरी बेहोशी की हालत में ने निबिहा जंगल में पड़ी हुई है, जिसके बाद हड़कंप मच गया, घटना के संबंध में अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार किशोरी अपनी सहेली के साथ पैदल जा रही थी, इसी बीच दो बाइक में सवार होकर चार लोग आए और किशोरी सहित उसकी सहेली को जंगल उठा ले गए।

जहां सहेली को दूर छोड़कर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.. इसके अलावा यह भी बात सामने आ रही है कि आरोपियों ने नाबालिक किशोरी को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है।

दरअसल में किशोरी सुबह लगभग 10:30 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी और फिर 4:00 बजे किशोरी बेहोशी की हालत में परिजनों को जंगल में मिली, फिलहाल किशोरी अभी गंभीर है जिसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है. घटना को 5 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अब तक किशोरी को होश नहीं आया।

जानकारी मिलते ही मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी सहित SDOP सची पाठक भी थाना पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगे हुए हैं, जानकारी के अनुसार इस घटना में विप्पू जयसवाल उर्फ छोटू निवासी बरयाकला सहित चार आरोपियों का नाम सामने आ रहा है. फिलहाल पुलिस गहराई से इस पूरे मामले की जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#mauganjpolice

9
825 views