logo

फुटेर चंद्रपुरा मार्ग पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

फुटेर चंद्रपुरा मार्ग पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन।
आज खरगापुर रेलवे स्टेशन आउटर ,फुटेर चंद्रपुरा मार्ग सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक शांतिप्रिय धरना प्रदर्शन चला जिसका नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम लोधी फुटेर प्रदेश सचिव ओबीसी महासभा ने किया, सैकड़ों ग्रामीणों और संगठनात्मक लोगों के साथ प्रदर्शन में मात्र चंद्रपुरा मार्ग पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग की गई ,जिसको लेकर 3 घंटे प्रदर्शन चला जिसमें सुरक्षा देने के लिए GRPF खजुराहों और खरगापुर पुलिस बल मौजूद रहा।
फोन कॉल और शोशल मीडिया के माध्यम से खरगापुर तहसीलदार को सूचना होने के बाद भी मौके पर ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे जब उनसे फोन पर बात की गई तो उनका व्यवहार ठीक नहीं था तहसीलदार धमकी देते हुए बोले कि तुम क्या कर लोगे नहीं आ रहे ज्ञापन लेने।
इसके बाद सभी ने यह फ़ैसला लिया कि माननीय श्री अश्वनी वैष्णव जी केन्द्रीय रेल मंत्री जी और क्षेत्रीय सांसद डॉ वीरेंद्र कुमार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन ईमेल और डाक पोस्ट के माध्यम से भेजे गए,,
सीताराम लोधी ने बताया कि इस रास्ते से प्रतिदिन हज़ारों लोगों का आवागमन होता है, जो ओवर ब्रिज न होने की वजह से बाधित हो रहा है। यात्रियों एवं क्षेत्रीय किसानों को 04 कि.मी. की दूरी 14 कि.मी. घूमकर तय करनी पड़ती है। जिससे क्षेत्रीय राहगीर लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय कई बार पशुओं व लोगों के साथ अप्रिय घटनाएं घटित हो चुकी है इसलिए माननीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी जल्द से जल्द खरगापुर रेलवे स्टेशन आउटर पर ओवर ब्रिज बनाने की स्वीकृति प्रदान करें जिससे किसानों एवं ग्रामीणों को सुविधा मिल सकें प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे मुख्य रूप से घनश्याम चढ़ार, संदीप लोधी, प्यारे लाल, रमेश गुप्ता, आनंद गोस्वामी, भगवानदास अहिरवार, रामचरण वंशकार, रिंकू सेन, पहलवान रजक, रमेश प्रजापति, राजकुमार विश्वकर्मा , अखलेश यादव,अंकित यादव, कौशल प्रजापति ,शिब्बू साहू सहित चंदपुरा, धर्मपुरा के ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह प्रेस विज्ञप्ति ओबीसी महासभा कार्यकारी जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह लोधी ने जारी की।

1
91 views