logo

जोधपुर डिस्कॉम का लाइनमैन 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जोधपुर डिस्कॉम में कार्यरत तकनीशियन (लाइनमैन) हरिकिशन मीणा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी 33/11 केवी जीएसएस नोसर (एईएन कार्यालय, मतोडा, जिला फलोदी) में तैनात था।
एसीबी को शिकायत मिली थी कि लाइनमैन घरेलू बिजली बिल की लगभग 80 हजार रुपए की राशि कम कराने के बदले 12 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत का सत्यापन होने के बाद डीआईजी भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में तथा एएसपी पारस सोनी के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
AIMA मीडिया

1
498 views