logo

जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही

जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही

लगातार तीसरे दिन रेत उत्खनन के विरुद्ध संयुक्त अभियान संचालित

चंबल राजघाट क्षेत्र में 19,000 ट्रॉली अवैध रेत का विनिष्टिकरण

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर, सघन एवं प्रभावी संयुक्त कार्यवाही की गई। जिसमें चंबल राजघाट, और भानपुर में गुरूवार, 5 फरवरी को वन विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा कार्यवाही करते हुए लगभग 19,000 ट्रॉली अवैध चंबल रेत का विनिष्टिकरण किया गया। विनिष्टिकृत रेत का अनुमानित मूल्य 3 करोड़ 80 लाख रुपये बताया गया है।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा अवैध रेत उत्खनन को लेकर जिला टास्क फ़ोर्स की बैठक में सख्त निर्देश दिए गए थे कि इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा निरंतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल की प्रभावी तैनाती रही। जिला प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह संयुक्त कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी। रेत विनिष्टिकरण की प्रक्रिया में 20 जेसीबी और 8 लोडरों का उपयोग किया गया।
कार्यवाही के दौरान वनमंडलाधिकारी श्री हरिशचंद्र बघेल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र डाबर, एसडीएम श्री बीएस कुशवाह, जिला खनिज अधिकारी श्री सुखदेव निर्मल, पुलिस लाइन के आरआई, राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य के एसडीओ सहित संबंधित राजस्व अमला उपस्थित रहा।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh #revenue

32
953 views