logo

एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं युवा रंग का दो दिवसीय आयोजन।

एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं युवा रंग का दो दिवसीय आयोजन भीखनपुर खोरमपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें महंत ब्रह्मदेव दास, श्री आनंद कुमार प्रखंड प्रमुख के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया ।आगत अतिथियों का अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए डॉक्टर तापस सामंत राय उपनिदेशक पूर्वी क्षेत्र संस्कृति केंद्र कोलकाता, एवं इंजीनियर राजू ऋषि चंद्र पूर्वी क्षेत्र संस्कृति कोलकाता ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया ।सम्मानित होने वाले में श्री नीलेश्वर मिश्रा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ रंग कमी रहे। विषय प्रवेश के पश्चात कार्यक्रम का रंगारंग आगाज हुआ। दी स्ट्रगलर की प्रस्तुति भिखारी ठाकुरद्वारा लिखित नाटक बेटी वियोग से आरंभ हुआ तत्पश्चात नीतू कुमारी नूतन ने कई प्रस्तुतियो से दर्शकों को शराबोर और किया। यंग स्टार डांस अकैडमी गया के गौतम कुमार एवं समूह द्वारा कई नृत्य की प्रस्तुति की गई ।त्रिपुरा की खूमपी कल्चरल अकादमी मनु देवरामा के कलाकारों ने लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। शिल्पी कुमारी और दल ने बिहार गाथा एवं सामो चकवा की शानदार प्रस्तुति की, अंतिम प्रस्तुति आम्रपाली कला जत्था हाजीपुर वैशाली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें जहिया से गइले मधुबन में कान्हा लगे नहीं मनवा, के जंइहे हाजीपुर के जैहै पटना से के जैहै ना कलकतवा नौकरियां से के जैहैना,, वाल्मीकि ने रची रामायण लव कुश को जाने संसार ये है मेरा बिहार की प्रस्तुति कर समां बांध दिया । संस्कृति कार्यक्रमों का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक एवं रंगकर्मी बिट्ठल नाथ सूर्य के संचालन में कार्यक्रम की प्रस्तुतियां हुई। कलाकारों में अनिल दीवाना ,सुनीता कुमारी, आदित्य राज ,अंकुश राज, राजू कुमार, रवि शंकर पासवान, अरविंद कुमार सिंह ,सोनू कुमार ,रणधीर कुमार ,डॉ विजय कुमार आदि सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा तो वही त्रिपुरा और बिहार के कलाकारों का फ्यूजन प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति उपरांत कलाकारों को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

21
1243 views