logo

गांव गांव में भारी संख्या में सदस्यता ग्रहण किया रथ यात्रा को अभूतपूर्व समर्थन महिलाओं की विशेष भागीदारी- लालाराम वर्मा



गांव गांव में भारी संख्या में सदस्यता ग्रहण किया रथ यात्रा को अभूतपूर्व समर्थन महिलाओं की विशेष भागीदारी- लालाराम वर्मा

रायपुर 5 फरवरी | सर्व छत्तीसगढिया किसान समाज के बैनर तले आज 11वें दिन"छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथयात्रा" पटेवा क्षेत्र के चौकबेड़ा, बम्बूहरडीह, केरामुड़ा, फूलवारी, बावनकेरा, दर्रीपाली, चिरको, तोरला, सलिहाभाठा और मानपुर सहित 10 गाँवों में भ्रमण किया।
किसानों, जवानों, मजदूरों एवं महिलाओं में जागरण पैदा करने के लिये रथ गाँवों में जैसे ही प्रवेश करती है, वैसे छत्तीसगढ़ी महतारी की वंदना गीत लोकप्रिय कवि एवं गायक श्री लक्ष्मण मस्तुरिया जी के जागरण गीत सुनकर भीड़ उमड़ पड़ती है। गाँव-गाँव "छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ" का स्वागत होता है। साथ ही रथयात्री नेताओं का भाषण सुनकर, मुद्दों को पढ़कर गाँव-गाँव सैकड़ों लोग सदस्यता ग्रहण कर एकता का परिचय दे रहे हैं। चौकबेड़ा, केरामुड़ा, बाककेरा, दर्रीपाली, तोरला एवं सालिहाभाठा में सभा हुई। सभा को राज्य निर्माण संग्राम सेनानी एवं किसान नेता अशोक कश्यप, रूपसिंह निषाद, ब्रज बिहारी साहू, लक्ष्मीप्रसाद एवं अवधराम साहू ने संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी किसान नेता श्री अशोक कश्यप ने कहा कि आज चारों तरफ से छत्तीसगढ़ी महतारी, भाषा-संस्कृति की घोर अपमान एवं अनादर हो रही है। छत्तीसगढ़ी महतारी एवं उसके माटी पुत्रों इतिहास पुरुषों को न्याय दिलाने के लिए सभी छत्तीसगढ़िया भाई-बहनों को एक जुट होकर शोषण एवं अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने के लिए एक हो जाये। यही समय की पुकार है, छत्तीसगढ़ी महतारी की गोहार है।
गाँव-गाँव 'छत्तीसगढ़ी महतारी की जय "सर्व छत्तीसगढिया किसान समाज जिन्दाबाद" "छत्तीसगढ़ के शोषको छत्तीसगढ़ छोड़ दो" के नारों से पूरा इलाका में गूंजायमान हो गया।

Devashish Govind Tokekar
VANDE Bharat live tv news Nagpur
Editor/Reporter/Journalist
RNI:- MPBIL/25/A1465
Indian Council of press,Nagpur
Journalist Cell
All India Media Association
Nagpur District President
Delhi Crime Press
RNI NO : DELHIN/2005/15378
AD.Associate /Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur - 440015

0
51 views