logo

“धोरैया प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, सैनचक में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ विद्यालय शिक्षा समिति का चुनाव — पूजा सिंह बने सचिव”

बिहार के बांका जिला अंतर्गत धोरैया प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, सैनचक में दिनांक 05 फरवरी 2026 को पूर्व निर्धारित सूचना के आधार पर विद्यालय शिक्षा समिति (VSS) के गठन हेतु चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इस चुनावी प्रक्रिया की निगरानी पर्यवेक्षक महोदय द्वारा की गई, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धनकुंड थाना प्रभारी स्वयं उपस्थित रहे। प्रशासनिक देखरेख एवं पुलिस बल की मुस्तैदी के कारण चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
चुनाव प्रक्रिया के उपरांत पूजा सिंह को सचिव पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही विद्यालय परिसर में उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में विद्यालय के शैक्षणिक एवं विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
विद्यालय प्रशासन एवं उपस्थित अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी मतदाताओं और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया तथा इसे शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
रिपोर्टर: संजीत गोस्वामी
अंग संदेश।
व, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज
जय हिंद | जय भारत 🇮🇳

5
1042 views
  
1 shares