logo

देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने के संबंध में...

आवेदन / मांग पत्र

सेवा में,

माननीय प्रधानमंत्री महोदय / गृह मंत्री महोदय
भारत सरकार, नई दिल्ली
विषय: देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने के संबंध में।

महोदय,
सविनय निवेदन है कि वर्तमान समय में देशभर में पत्रकारों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान अनेक प्रकार की कठिनाइयों, दबाव एवं हमलों का सामना करना पड़ रहा है।
पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है, जो जनता की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य करता है। परंतु दुखद रूप से कई स्थानों पर पत्रकारों के साथ हिंसा, धमकी, उत्पीड़न एवं असुरक्षा की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं।
अतः Journalist Council of India (Regd.) की ओर से यह महत्वपूर्ण मांग की जाती है कि देश में शीघ्रातिशीघ्र एक “पत्रकार सुरक्षा कानून” लागू किया जाए, जिससे पत्रकारों को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वतंत्र रूप से कार्य करने का अधिकार सुनिश्चित हो सके।
यह कानून लागू होने से पत्रकारों के हितों की रक्षा होगी तथा लोकतंत्र को और अधिक मजबूत आधार मिलेगा।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि पत्रकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की कृपा करें।

0
0 views