सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पुलिस ने संभाली कमान, चौकी प्रभारी ने सड़कों पर की गश्त!
आज दिनांक 5 फरवरी 2026 को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के थाना कौशांबी क्षेत्र में वैशाली सेक्टर 2 के चौकी इंचार्ज द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस ने विशेष गश्त अभियान चलाया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील चौराहों पर पैदल मार्च किया। वैशाली सेक्टर 2 भूपेंद्र सिंह व अभिषेक द्विवेदी के साथ समस्त पुलिस बल ने इस मार्च को सफल बनाया!
गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों से पूछताछ की और देर रात खुले रहने वाले प्रतिष्ठानों को समय पर बंद करने के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें।