प्राथमिक विद्यालय उधोदवनी में निपुण असेस्मेंट का सफल आयोजन
प्राथमिक विद्यालय उधोदवनी में आज निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण असेस्मेंट टेस्ट का आयोजन व्यवस्थित एवं सफल ढंग से किया गया। इस शैक्षणिक आकलन का उद्देश्य कक्षा 1 के विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता का मूल्यांकन करना रहा।
असेस्मेंट कार्य डीएलएड प्रशिक्षु अभय भारती एवं निधि यादव द्वारा पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और आकलन प्रक्रिया को सहज रूप से पूरा किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने प्रशिक्षुओं के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निपुण असेस्मेंट जैसी प्रक्रियाएं प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जी द्वारा प्रशिक्षुगण को माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा राधा–कृष्ण जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रशिक्षुओं के लिए प्रेरणादायी रहा।
कार्यक्रम में धनंजय सिंह, भुवनेश्वर यादव तथा एआरपी बेलहरी संतराज सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने निपुण असेस्मेंट की प्रक्रिया को सराहते हुए इसे बच्चों के शैक्षिक स्तर को समझने का प्रभावी माध्यम बताया
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से निपुण असेस्मेंट के सफल आयोजन, सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जी ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।