logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुरी उड़ीसा में भारतीय मजदूर संघ का 21वां अखिल अधिवेशन में अंबाला जिले का प्रतिनिधि करेंगे कंवरपाल

भारत के सबसे बड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ का 21 वां अखिल भारतीय अधिवेशन 6 ,7 एवं 8 फरवरी को उड़ीसा के पवित्र तीर्थ नगरी जगन्नाथ पुरी में आयोजित होने जा रहा है| अधिवेशन का केंद्रीय विषय श्रम का गौरव राष्ट्रीय का गौरव रखा गया है जो श्रमिक सामान को राष्ट्रीय निर्माण से जोड़ने का सशक्त संदेश देता है| इस ऐतिहासिक अधिवेशन में अंबाला जिले का प्रतिनिधित्व भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री श्री कवर पाल करेंगे |यह अंबाला जिले के श्रमिकों के लिए गर्व की बात है|
जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अरुण जोशी ने बताया कि अधिवेशन का भव्य उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री हरिमण्य पांडे की अध्यक्षता में होगा |उद्घाटन 70 का शुभारंभ केंद्रीय श्रम एवं खेल मंत्री माननीय डॉक्टर मनसुख मांडवीया करेंगे| इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन नई दिल्ली की निर्देशक सुश्री मिचको मियां मोटो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगी| सम्मेलन के दौरान बदलते वैश्णिक परीक्षा में श्रमिक आंदोलन की महत्वपूर्ण भूमिका पर आधारित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसका उद्घाटन उड़ीसा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चारण मांझी करेंगे
भारतीय मजदूर संघ के जिला सह संगठन मंत्री श्री दौलत राम ने बताया कि इस संगठन में 15 विदेशी देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे जिससे सम्मेलन का अंतरराष्ट्रीय महत्व और बढ़ जाता है |इसके अतिरिक्त ट्रेड यूनियन आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी चुनौतियां और अवसर विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी जिसमें उड़ीसा की माननीय मुख्यमंत्री पार्वती परीडा एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजय रहटकर विशेष रूप से शामिल होंगी|

13
5594 views

Comment