भारत के साथ T20 वर्ल्ड कप का मैच नहीं खेलने के फैसले पर पाकिस्तान अड़ा हुआ है.
भारत के साथ T20 वर्ल्ड कप का मैच नहीं खेलने के फैसले पर पाकिस्तान अड़ा हुआ है. अब इस पर खुद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुहर लगा दी है. उन्होंने साफ कहा है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने इसे सही फैसला बताया और कहा कि यह कदम सोच-समझकर उठाया गया है.