नगर पंचायत चुनाव 2026 की घोषणा के बाद लातेहार पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड में है और जिले में वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में सदर थाना क
नगर पंचायत चुनाव 2026 की घोषणा के बाद लातेहार पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड में है और जिले में वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में सदर थाना क्षेत्र के करकट में तैनात स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) को बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने नियमित वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध Swift Dzire कार (JH01CA 9495) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 40 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए। जांच अधिकारियों ने बताया कि जब वाहन सवारों से बरामद राशि के स्रोत और गंतव्य के बारे में पूछा गया तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। फिलहाल सभी नकद पैसे जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि अब इस मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और आयकर विभाग समेत अन्य संबंधित एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है। अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि यह राशि किस उद्देश्य से लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं।