logo

छान मदरसे में रक्तदान शिविर: रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ किया रक्तदान

रक्तकोष फाउंडेशन ने 'घर-घर रक्तदाता, गांव-गांव रक्तदान शिविर' मुहिम के तहत जामिया इस्लामिया हुसैनिया मदरसा छान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 11 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।

रक्तकोष फाउंडेशन कोटा संभाग अध्यक्ष रफीक मोहम्मद मंसूरी ने बताया कि छान मदरसे में पहली बार इस तरह का रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मदरसे के मौलानाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।
इस अवसर पर रक्तदाता फाउंडेशन के सदस्यों ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्त संग्रहण का कार्य रुधिरा ब्लड बैंक टीम, झालावाड़ की ओर से किया गया।
शिविर को सफल बनाने में रक्तकोष फाउंडेशन के ब्लॉक सदस्य इरशाद खान अकलेरा, ग्राम सेवक साबिर खान, विक्रम प्रजापति, देशराज मीणा, हकीम खान मालवा शौकर सहित समस्त टीम का सकारात्मक योगदान रहा। रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।
Aima media jhalawar



1
3 views