logo

बेमौसम बारिश-तेज हवा से फसलें बर्बाद: अफीम सहित रबी की अन्य फसलें जमीन पर बिछीं, किसानों को नुकसान

पिछले 48 घंटों में क्षेत्र में हुए अचानक मौसम परिवर्तन से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। बेमौसम बारिश (मावट) और तेज हवाओं के कारण कई गांवों में अफीम सहित रबी की अन्य फसलें जमीन पर बिछ गई हैं।
तेज हवाओं और बारिश के चलते अफीम के पौधे नीचे गिर गए हैं। किसानों ने बताया, अफीम की फसल इस समय नाजुक दौर में थी, जिसमें डोडे आ चुके थे और कुछ ही दिनों में चीरा लगाने का काम शुरू होने वाला था।फसल गिरने से न केवल अफीम (दूध) की मात्रा कम होने की आशंका है, बल्कि पौधों में काली मस्सी और सड़न लगने का खतरा भी बढ़ गया है।
अफीम के अलावा, खेतों में खड़ी सरसों, गेहूं और चने की फसलें भी तेज हवा के दबाव को झेल नहीं पाईं और आड़ी गिर गई हैं। इससे इन फसलों की पैदावार में भी भारी गिरावट की आशंका है।
किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द फसलों का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा देने की अपील की है।
Aima media jhalawar




1
509 views