logo

अकलेरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई: 11 केवी फीडर पर जीआई तार के जंपर डालकर की जा रही थी बिजली चोरी

अकलेरा में बुधवार दोपहर बाद बिजली विभाग की टीमों ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई अधिशासी अभियंता पंकज सक्सेना के निर्देश पर की गई।
अभियान का नेतृत्व सहायक अभियंता देवेंद्र गोदारा ने किया। विभाग को क्षेत्र में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।जेईएन सोनू कुमार मीना और जेईएन श्याम सुंदर सैनी के नेतृत्व में गठित टीमों ने अकलेरा ग्रामीण क्षेत्र के कई स्थानों पर छापेमारी की।

जीआई तार के जंपर डालकर बिजली चोरी

इस अभियान के दौरान ग्राम मोड़ी में 11 केवी थनावद फीडर पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया। जीआई तार के जंपर डालकर विद्युत आपूर्ति ली जा रही थी, जिसे मौके पर पुलिस की सहायता से जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
Aima media jhalawar

1
249 views