logo

चौमहला में ट्रेन से गिरी महिला यात्री: गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर

झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र स्थित तलावली स्टेशन पर रतलाम-कोटा मेमू ट्रेन से एक महिला यात्री गिर गई। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका एक पैर कट गया।
यह घटना रतलाम-कोटा मेमू ट्रेन संख्या 19103 से हुई। ट्रेन से गिरने के कारण महिला का पांव का पंजा कट गया, जिससे वह बेहोश हो गई। स्टेशन स्टाफ ने तुरंत महिला को चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया।
सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस (GRP) भी मौके पर पहुंची। चौमहला CHC में महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

गंभीर चोटों और बेहोशी की हालत के कारण महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aima media jhalawar


4
822 views