logo

बुनियादी सुविधाएं, भ्रष्टाचार और विकास बने अहम मुद्दे • 23 फरवरी को वोटिंग, 27 फरवरी को नतीजों का फैसला

वार्ड 31 में पल्लवी यादव की मजबूत दावेदारी, इलाकों से मिल रहा जबरदस्त समर्थन

धनबाद 5 फरवरी 2026-:नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद में राजनीतिक सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 31 से पार्षद प्रत्याशी पल्लवी यादव ने चुनावी मैदान में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

नामांकन के बाद से ही वार्ड में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है और पल्लवी यादव को क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन मिलता नजर आ रहा है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। समर्थकों और आम नागरिकों की मौजूदगी में पल्लवी यादव के प्रति उत्साह साफ दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि पल्लवी यादव एक जमीनी नेता हैं, जो हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी रही हैं और स्थानीय समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में पल्लवी यादव ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड 31 का समग्र विकास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तलाशना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

पल्लवी यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिला तो वे वार्ड की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ईमानदारी और पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगी। वार्ड 31 में उनका बढ़ता जनाधार चुनावी मुकाबले को रोचक बनाता नजर आ रहा है और विरोधियों की चिंता भी बढ़ा रहा है।

गौरतलब है कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में दर्जनों प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और हर उम्मीदवार जनता से एक मौका देने की अपील कर रहा है। नगर निकाय चुनाव के तहत धनबाद में 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जनता के सामने आएगा।

26
966 views