logo

अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर चार युवक घायल

जालौन:
उरई–जालौन मार्ग पर मंगलवार देर रात अकोड़ी मालती फिलिंग स्टेशन के सामने हुए सड़क हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उल्टी दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी जालौन पहुंचाया गया, जहां से उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

41
3577 views