
थाना भाटपाररानी पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 167 अदद पैक अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 30 लीटर किया गया बरामद
*थाना भाटपाररानी पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 167 अदद पैक अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 30 लीटर किया गया बरामद*
पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान *“आप्रेशन प्रहार”* के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ( दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमान श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया के नेतृत्व में टीम द्वारा दिनांक 03.02.2026 को देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन भाटपाररानी के पास से 02 अभियुक्तों 01. अनिल कुमार पुत्र श्री नरायण शाह निवासी गुलबाग मधुबन थाना गुलबाग जनपद मोतीहारी(बिहार) 02. मुन्ना कुमार पुत्र सुजिन्द्र राय निवासी मोहाद्दी नगर थाना मोहाद्दी नगर जनपद समस्तीपुर(बिहार) *एवं* 01 अभियुक्ता पार्वती पत्नी स्व0 रामनन्दन निवासी मोहाद्दी नगर टोला कांचा थाना मोहाद्दी नगर जनपद समस्तीपुर(बिहार) को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 03 अदद झोले से कुल 167 अदद पैक अंग्रेजी शराब ब्राण्ड आफीसर च्वाइस (124 पैक) एवं आफ्टर डार्क ब्लू (43 पैक) की कुल मात्रा 30 लीटर बरामद किया गया । बरामद शराब को कब्जा पुलिस में लेकर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 0021/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
सुधीर कुमार यादव
AIMA मिडिया
जनपद -मऊ