logo

जनता के भरोसे का हवाला और आरोपों पर पलटवार, नामांकन के बाद बोलीं बरनाली— 'अभी खेल बाकी है'

चिरकुंडा (झारखंड):
चिरकुंडा नगर परिषद के चुनावी रण में आज सियासी पारा उस वक्त चढ़ गया, जब पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष की पत्नी बरनाली बारी ने अपने समर्थकों के साथ अध्यक्ष पद (लेडीज सीट) के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने न केवल अपने विरोधियों को जवाब दिया, बल्कि विकास का एक नया खाका भी पेश किया।
"आरोप साबित होने दीजिये"
जब मीडिया ने उनसे पूछा कि उनके पति (पूर्व अध्यक्ष) पर आरोप लगे हैं, तो बरनाली बारी ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, "आरोप तो किसी पर भी लग सकता है, लेकिन अभी तक कुछ भी साबित नहीं हुआ है। साबित होने दीजिए, तब पता चलेगा सच क्या है।" उन्होंने दावा किया कि जनता आज भी उनके परिवार के साथ खड़ी है और उसी जनसमर्थन के दम पर वो यहाँ तक पहुंची हैं।
चुनावी मुद्दा: स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन
बरनाली बारी ने साफ किया कि वो अपने पति के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए चुनाव लड़ रही हैं। अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि उनका फोकस इन मुद्दों पर रहेगा:
स्वास्थ्य केंद्र: शहर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का निर्माण।
चिरकुंडा के लिए एक सुव्यवस्थित बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड।
शिक्षा (गर्ल्स कॉलेज): एक महिला होने के नाते उन्होंने छात्राओं की पीड़ा को समझा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गर्ल्स कॉलेज की भारी कमी है, जिसे पूरा करना उनका मुख्य लक्ष्य होगा।

1
879 views